14/11/2025
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा जताते हुए एनडीए के नाम का डंका बजा दिया। वही महागठबंधन का सुपड़ा साफ हो गया। चुनावी नतीजा ने बता दिया कि बिहार में आज भी नीतीश कुमार का जलवा कायम है।जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के धमाकेदार जीत को लेकर जदयू पार्टी का धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को विजय जुलूस निकाली गई। जुलूस रंधीर वर्मा चौक से कोर्ट मोड़, डीआरएम बिल्डिंग मोड़ के रास्ते गाजे बाजे व धूमधाम के साथ जुलूस निकाली गई। पार्टी के नेताओं ने एक दूसरे को जमकर गुलाल लगाए,मिठाई बाटे। पिंटु कुमार सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार पर भरोसा जता कर सुशासन की सरकार के पक्ष में मतदान किया। उक्त विजय जुलूस में जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सुशील सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हसीब खान,प्रदेश सचिव राजू सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बबलू मोदक, झरिया के नगर अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश सचिव मुन्ना सिन्हा, जिला सचिव महेश सिंह,महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, झरिया नगर उपाध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद, महिला नेत्री रीता रानी मंडल, सकलदेव राय, बमबम सिंह, शंकर विद्यार्थी, शंकर चौरसिया, डॉ राजेश राम, बैजू सिन्हा, मजदूर प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र राही, शिशिर दा, अक्षय सिन्हा साधू पासवान, सुनील मिस्त्री आदि शामिल थे।