10/11/2025
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : पुटकी पीबी एरिया 7 के बीसीसीएल के गेस्ट हाउस मे सोमवार को अंचल स्तरीय खनन टास्क फोर्स की मासिक बैठक पुटकी अंचल अधिकारी विकाश आनंद के अध्यक्षता में की गई.बैठक मे बीसीसीएल के महाप्रबंधक या उनके प्रतिनिधि,सीआईएसएफ के अधिकारी सहित केंदुआ सर्किल के सभी थाना प्रभारी ओर ओपी प्रभारी उपस्थित हुए.वही सीओ विकाश आनंद ने अवैध भंडारण उत्तखनन पर पूरी तरह से रोक लगाने की बात कही.उन्होंने कहा की अधिकारी अपने कर्तव्य का दायित्व निभाएं साथ ही अवैध खनन करने वाले को चिन्हित कर उस पर कार्रवाई करें.सी ओ के कड़े निर्देश के बाद कोयला के अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.