AKS=07.11.2025
रांची झारखंड पुलिस को नई दिशा देने के उद्देश्य से आज प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने रांची में अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी।
तदाशा मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस बल को और अधिक सशक्त व जवाबदेह बनाया जाएगा ताकि जनता का विश्वास और मजबूत हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जिलों में अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता और तत्परता बनाए रखें।
कार्यभार ग्रहण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और गृह विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।