08/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को संस्कृति महिला समिति द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है. समिति की अध्यक्षा मिनल त्रिवेदी के नेतृत्व में गोंन्दुडीह खास कुसुंडा कोलियरी अंतर्गत इको रेस्टोरेशन पार्क के समीप पहाड़ी पर स्थित काली मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए. इस दौरान समिति के सदस्यों ने न सिर्फ पौधे लगाए, बल्कि उनकी उचित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया.इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए संस्कृति महिला समिति की कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहीं जिनमें मुख्य रूप से समिति की अध्यक्षा मिनल त्रिवेदी,मनीषा प्रकाश,सुनीता राम,पुष्पा सिंह,रेणु सिंह,स्नेहलता सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थी.