04/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआडीह : केंदुआ बाजार मछली पट्टी में बिजली के तार हटाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके नाबालिग पुत्र के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है.पीड़िता हिना देवी (36 वर्ष), पति मुन्ना महतो, ने केंदुआडीह थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.शिकायत के अनुसार, गुरुवार 4 जून 2026 की शाम करीब 4:30 बजे पड़ोसी सोनू कुमार पासवान ने अपने घर की दीवार के पास से गुजर रहे बिजली के तार को हटाने की बात कही। इस पर हिना देवी ने बताया कि वह तार केवल उनका नहीं, बल्कि कई अन्य लोगों के बिजली कनेक्शन से जुड़ा हुआ है और सभी के तार एक साथ हटाए जाएंगे.आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और सोनू कुमार पासवान ने पहले गाली-गलौज की तथा बाद में मारपीट कर दी.मारपीट के दौरान हिना देवी बेहोश हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH), धनबाद ले जाया गया.पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि घटना को बढ़ावा देने और उकसाने में राजेश पासवान उर्फ गोरा की भी भूमिका रही.वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे उनके 13 वर्षीय पुत्र अर्जुन महतो के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसके कंधे और पैर में चोट लगी.पीड़िता ने केंदुआडीह थाना से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.