04/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : गुरुवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) कुसुंडा क्षेत्रिय शाखा की ओर से क्षेत्रिय शाखा सचिव के कॉ० पार्थ सारथी दत्ता का सेवनिवृत होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन पुटकी श्रमिक क्लब में किया गया. कार्यक्रम के दौरान उन्हें शॉल, बुके और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में उपस्थित अथितियों ने श्री दत्ता के बारे में कहा की इन्होने अपना कार्य ईमानदारी और निष्ठा से पूरा किया है. तभी तो आज इसके सेवनिवृत होने पर जगह -जगह सम्मान सह विदाई समारोह किया जा रहा है.कार्यक्रम की संचालन चंदन कुमार ओर धन्यवाद ज्ञापन मनन कुमार ने किया.वही पार्थ सारथी दत्ता ने कार्यक्रम के आयोजक एवं उपस्थित सभी कॉमरेड साथियो को धन्यवाद दिया.कार्यक्रम में बीसीसीएल सेफ्टी बोर्ड के मेम्बर शिशिर कुमार महतो, कुसुंडा क्षेत्रिय अध्यक्ष छोटू राम के अलावे सुरेश अहिरवार, योगेश्वर महतो,मदन सेठ, राणा प्रताप मुखर्जी, हरिचरण चौहान, आर० के० ठाकुर, प्रवीण कुमार,अनुज पासवान,राजकुमार,
धनंजय राय, पंकज कुमार, शिवा प्रसाद मुखर्जी, सुदामा राम,अनिल कुमार,भरत लाल भारती, दीपक कुमार, संजय कुमार,पंकज कुमार महतो,धीरज झा,सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे.