03/06/2026
बाघमारा : कतरास थाना क्षेत्र के कतरी नदी किनारे स्थित सुप्रसिद्ध श्री श्री सूर्यनारायण मंदिर में मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया.अपराधियों ने मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया.इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।कतरास थाना और अंगारपथरा ओपी पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है.वही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और विजय कुमार झा ने घटना की निंदा करते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.