01/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : सोमवार को मटकुरिया ऑफिर्स क्लब में बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया 6 के विभिन्न इकाईयों से सेवानिवृत हुए कर्मियों के सम्मान मे एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.जिसमें 28 सेवानिवृत कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई.कार्यक्रम में कुसुंडा महाप्रबंधक उत्खनन ए.के सिंह एवं क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन श्रीमती येगीता सकलानी ने सभी कर्मियों को ग्रेच्युटी सेंगसन ऑर्डर, सूटकेस, घड़ी और मिठाइयां उपहार स्वरूप भेंट की.सेवानिवृत हुए कर्मियों मे कुसुंडा क्षेत्र के इलेक्ट्रीशियन पार्थ सारथी दत्ता, वरीय लिपिक चन्द्र शेखर राठौर,पम्प ऑपरेटर गरीब पासवान,लाइन मिस्त्री शिव कुमार चौहान,धनसार कोलियरी से क्रेन ऑपरेटर नारायण साव, ई. पी. फिटर नागेश्वर पासवान, ढल्लू प्रसाद रजक,वरीय डी. ई. ओ उपेंद्र सिंह, सपोर्ट मिस्त्री हेमलाल हेम्ब्रम,फोरमैन गोपाल महतो, ई. बी. सी से मेकनिकल फिटर मंजूर मियाँ, ऐना कोलियरी से सामान्य सहायक ताप्ती बनर्जी,गोधर कोलियरी से ट्रिप मैन/डम्प मैन अर्जुन कुमार पासवान, वरीय ओवरमैन शत्रुधन कुमार,वरीय स्टोर किपर दिलीप कुमार सिंह, ट्रेमिंग प्रसर्नल मनोहर रजवार,एसडीएल ऑपरेटर राजेंद्र सिंह, सपोट मिस्त्री दशरथ रवानी, ट्रामिंग प्रसर्नल अमिन माझी, गोंन्दुडीह कोलियरी से इलेक्ट्रीशियन अनिल रजक,मोटर वाईन्डर रामचंद्र भूईया, ट्रामिंग प्रसर्नल नवल रजक, दुर्योधन मांझी,बैजनाथ रवानी,फोरमैन इंचज बासुदेव रविदास,कन्वेयर ऑपरेटर रामेश्वर भूईया, हॉलेज ऑपरेटर महावीर महतो र्थे.महाप्रबंधक उत्खनन श्री सिंह ने कहा की आज का यह पल बेहद खास है, जब हम अपने सेवानिवृत कर्मचारियों को उनके परिवारों के बीच सम्मानित कर रहे हैं.इन कर्मचारियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से कंपनी को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.अब वे अपनी जीवन की दूसरी पारी में अपने परिवार और समाज के लिए कार्य करेंगे.इन सभी कर्मियों ने कंपनी में शानदार योगदान दिया है जिसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं.उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सलाह दी कि वे अपने रिटायरमेंट के पैसे का सही निवेश कर अपना जीवन सुखमय बनाएं.कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार ने किया.सम्मान समारोह में प्रबंधक मानव संसाधन चन्द्र प्रकाश,प्रशासनिक अधिकारी देवाशीष बाग,मानव संसाधन प्रबंधक चंद्र प्रकाश, अरुण वर्मा,अभिषेक कुमार,प्रबंधक प्रशिक्षु रवि शंकर जयसवाल,सुनिल कुमार सिंह,हिना देवी,मनीष कुमार, ब्रह्मादेव हजाम,कुंदन कुमार रविदास,गोलू हाड़ी सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.