29/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
बाघमारा : बीते 20 मई को बांसजोड़ा मे हुई हिंसक झडप का मामला अब पूर्ण रूप से राजनीतिक रूप ले लिया है. एक तरफ आजसू और भाजपा के सांसद खुल कर मोर्चा संभाले हुए है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी राजकुमार महतो एवं असलम मंसूरी राम रहीम के पक्ष मे गोलबन्द होने लगे है.इसी मामले को लेकर लोयाबाद मोड स्थित कांग्रेस कार्यालय मे शुक्रवार को झारखण्ड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव,योगेन्द्र सिंह योगी,नवीन सिंह ने प्रेस वार्ता कर सांसद ढुल्लू महतो एवं आजसू नेताओं पर जमकर बरसे.युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि ढुल्लू महतो को अनर्गल बयान देकर सुर्खियों मे बने रहना काफी पसंद है कांग्रेस के झुझारू नेता राम रहीम पर हमेशा अनर्गल बयानबाजी करते रहते है आजसू पार्टी के नेताओं एवं धनबाद सांसद एक ऐसे अपराधिक चरित्र वाले मुकेश सिंह एवं रजनी देवी के समर्थन मे जेल गेट जाकर मुलाकत कर रहे है जैसे लगता है कि इनलोगों ने समाज मे कुछ मिशाल पेश कर दि हो.दोनों ही बांसजोड़ा के समाजिक माहौल को विगाडने का काम किया है.सांसद जी को ये भी नही पता है कि किसको मदद करे किसको नही.वही युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जिस सांसद पर लगभग चालीस से अधिक मुकदमें दर्ज हो वो हमारे नेता राम रहीम को बदनाम करने की कोशिश करता है कांग्रेस पार्टी राम रहीम के समर्थन मे हमेशा साथ मे है ऐसे समाजिक नेता के छवि को भाजपा व आजसू धुमिल करने का प्रयास करता है तो कांग्रेस पार्टी उसे बर्दास्त नही करेगी.