28/05/2026
धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह की अगुवाई में हुए दो शोध कार्यों को बड़ी सफलता मिली है. Indian Institute of Technology (BHU) एवं Banaras Hindu University के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर किए गए इन दोनों रिसर्च को भारतीय पेटेंट कार्यालय ने 20 वर्षों के लिए पेटेंट प्रदान किया है.पहला पेटेंट: स्प्रेएबल हर्बिसाइड-बायोपॉलिमर फॉर्मूलेशन एंड मेथड ऑफ प्रिपरेशन. कोरोना काल में विकसित यह जैव-पॉलिमर आधारित तकनीक खरपतवार नियंत्रण को अधिक प्रभावी और पर्यावरण के अनुकूल बनाती है.दूसरा पेटेंट: नैनोहर्बीसाइडल कंपोजिशन एंड ए मेथड फॉर इट्स प्रिपरेशन एंड यूसेज.नैनो तकनीक पर आधारित यह कंपोजिशन कम मात्रा में ज्यादा असर दिखाता है, जिससे खेती की लागत घटेगी.विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर प्रो. राम कुमार सिंह आईआईटी बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान से जुड़े रहे हैं.दोनों ही प्रोजेक्ट मे श्री सिंह शामिल रहे उनके साथ रेशु भारद्वाज, प्रीति मैती, ओम प्रकाश, शिवम तिवारी एवं प्रलय मैती भी शामिल रहे.प्रो. सिंह ने बताया कि ये तकनीकें कृषि क्षेत्र में क्रांति ला सकती है एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देंगी और किसानों की आय बढ़ाने में मददगार होंगी। दोनों पेटेंट कृषि उत्पादकता बढ़ाने के साथ मिट्टी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम हैं.यह उपलब्धि बीबीएमकेयू और पूरे कोयलांचल क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है.