24/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : श्री श्री सत्यनारायण ठाकुर बाड़ी मंदिर सेवा समिति के द्वारा भीष्म गर्मी को देखते हुए आम राहगीर के बीच मंदिर प्रांगण से रूह अब्जा शर्बत का वितरण किया.इस पुनीत कार्य में मंदिर के पुजारी रमेश तिवारी,चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पंकज भुवानिया,सहित श्री राम चौरसिया,बच्चन शर्मा,छोटू गुप्ता,कालू मानकाशिया इत्यादि लोगों का बहुमूल्य योगदान रहा.मंदिर के पुजारी रमेश तिवारी ,मंदिर समिति के सदस्य पंकज भुवानिया ने संयुक्त रूप से कहा कि विगत 5 साल से मंदिर सेवा समिति मई जून माह में लगातार लोगों के बीच शर्बत, छाछ, लस्सी, फल,इत्यादि का वितरण 2-4 दिन के अंतराल पर करते रहती है इस साल भी ये सेवा जारी रहेगी.