23/05/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : झरिया विधायक सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागनी सिंह की गई अथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोश गहराता जा रहा है.शनिवार को जनता श्रमिक संघ संगठित के बैनर तले कुसुंडा क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों समर्थको ने भाजपा महनगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की. पुतला दहन के दौरान संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कुमार सिंह ने कड़े शब्दों में विरोध जताते हुए कहा कि भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय द्वारा रागिनी सिंह पर कि गई टिप्पणी बेहद निंदनीय है.आगे श्री सिंह ने कहा कि एक महिला जनप्रतिनिधि और श्रमिक नेता के खिलाफ किस तरह की भाषा का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.जिला अध्यक्ष को अपने अपमानजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए. साथी में अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें तत्काल जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में संघ के समर्थक उपस्थित थे. पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोधर शाखा अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह,कुसुंडा शाखा अध्यक्ष नंद कुमार सिंह,ऑटो एरिया शाखा अध्यक्ष योगेश कुमार कुर्मी, विकास कुमार शर्मा,महेंद्र कुमार,गोवर्धन कुमार,अजय मोदी,इमामन मियां,राजेश कुमार सिंह, निमाई चंद मंडल,जीतू कुमार, राजेश कुमार, मुन्ना सिंह,ललन कुमार,समीम कुमार,संजय कुमार,इंदल कुमार,उमेश कुमार रवानी, रवि कुमार,राजेश नोनिया,रामराज चौहान,भीम साह,कृपाल राम,कुर्बान अंसारी,परमेश्वर महतो,शिवकुमार राजभर,रेखा देवी,दिलीप मंडल,दयानंद राम,फूलचंद महतो सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.