धनबाद।बरमसिया शनि मंदिर में रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त सचिव और युवा संघर्ष मोर्चा के संस्थापक दिलीप सिंह ने जरूरतमंदों के लिए भोजन और वस्त्र वितरण सेवा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया। इसी दौरान मंदिर परिसर में एक वृद्ध को बैसाखी भी दी गई। इस अवसर पर मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकता जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, गरीब कन्याओं की विवाह में सहायता, और मरीजों की चिकित्सा में मदद करना है। साथ ही, वे जिले में जरूरतमंदों की पहचान कर उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी संदर्भ में, एक वृद्ध को जिनके लिए बैसाखी की काफी आवश्यकता थी, उसे आज मंदिर परिसर में बैसाखी प्रदान किया गया। इस सेवा कार्य में सोनी सिंह सरदार, राजा तिवारी, अनिल अग्रवाल, बबलू सिंह, पिंटू मोदी और अन्य मोर्चा सदस्य शामिल थे।