27.02.2020
AKS डेस्क
धनबाद/बाघमारा के भाजपा विधायक ढूलु महतो के आवास चिटाही गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी देर शाम को पहुचे।आवास पहुच सांसद विधायक पत्नी सावित्री देवी और अन्य परिवार के सदस्यों से मिले।विधायक आवास में प्रेसवार्ता किया।प्रेसवार्ता में विधायक पत्नी सहित भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।सांसद ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बाघमारा विधायक ढूलु महतो के साथ जो पुलिस के द्वारा किया जा रहा वह न्याय संगत नही है।राज्य की सरकार दुर्भावना से ग्रसित होकर विधायक के साथ गलत कर रहे है।झारखंड में एक गन्दी राजनीति की शुरुवात हुआ है।जो राज्य को बदनाम कर रहा है।जो मामले दर्ज हुए है वह गलत है।राज्य की जनता सब कुछ समझ रही है।एक विधायक के साथ जिस तरह का बर्ताव पुलिस द्वारा किया जा रहा वह इससे पहले कभी नही हुआ है।राज्य सरकार की मंशा विधायक ढूलु महतो की लोकप्रियता को खराब करने का है।हम सभी विधायक ओर उनके पूरे परिवार के साथ है।अगर आंदोलन करना पड़ा तो उससे भी पीछे नही हटेंगे।देश के गृह मंत्री अमित शाह तथा राज्यपाल से मिलकर स्थिति से अवगत कराने का काम करेंगे।वही विधायक पत्नी ने कहा कि पुलिस परेशान कर रही है।जमीन विवाद में डोमन महतो सुलहनामा कोर्ट में दिया है।जिसके बाद से डोमन महतो पर बरोरा थाना प्रभारी दबाव बना रहे है।थाना प्रभारी भारी फोर्स लेकर उसे अपनी नोकरी जाने का बात कह कर दबाव बनाने का काम कर रहे है।थाना प्रभारी उनसे भी मिले।डोमन महतो के बारे में पूछ रहे।पुलिस का रवैया बहुत गलत है।