27.02.2020
AKS डेस्क
धनबाद बाघमारा में इनदिनों भाजपा ओर कॉग्रेश में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।भाजपा द्वारा ढूलु महतो पर हो रहे कारवाई पर राज्य की हेमन्त सरकार पर बदले की भावना पर काम करने का आरोप लगातार लगा रही है।जिसको लेकर कॉग्रेश ने कतरास पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया है।प्रेसवार्ता कर कॉग्रेश कार्यकर्ताओ ने हेमन्त सोरेन के कार्य करने की शैली को बेहतर बताया।वही पार्टी के विकास सिंह तथा कमला कुमारी ने कहा कि बाघमारा में ढूलु महतो का आतंक का राज पिछले दस सालों से चल रहा था।व्यपारियो का यहां काम करना मुश्किल हो गया था।कोयला उठाव बिना ढूलु महतो के आदेश के कोई नही कर सकता था।आज की महागठबंधन की सरकार ने बाघमारा से भय,भूख,भ्र्ष्टाचार, आतंकराज को खत्म करने का काम किया है।यहां की जनता अब सरकार के काम से पूरी तरह खुश है।मजदूरों को उचित मजदूरी मिल रहा है।जबकि पहले यह स्थिति नही थी।वही प्रेसवार्ता में कॉग्रेश कार्यकर्ताओं ने कहा कि बार बार भाजपा द्वारा कहा जा रहा बदले की भावना से सरकार काम कर रही है।जो हास्यास्पद है।ढूलु महतो पर जो भी केस दर्ज हुआ है वह तत्कालीन रधुवर दास के सरकार के समय का मामला है।उस समय पुलिस पर रधुवर दास का दबाव था।आज कारवाई हो रही है।ढूलु महतो को रधुवर दास का संरक्षण प्राप्त था।वह जिले के पुलिस कप्तान, राज्य सरकार को धन्यवाद करते है।