27.02.2020
AKS डेस्क
रांची ज्ञान विज्ञान समिति झारखण्ड के 5 वां राज्य सम्मेलन 28 फरवरी से 01 मार्च 2020 तक H.R.D.C, GEL चर्च रोड रांची में होगी। सम्मेलन की पूरी तैयारी कर ली कई है। विदित है कि ज्ञान विज्ञान समिति अपने जन्म काल से ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के जन मुद्दो को लेकर जागरूकता अभियान चलाते आ रही है। सम्पूर्ण साक्षरता अभियान से लेकर साक्षर भारत कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ पर जन-संवाद, मनरेगा के तहत ‘काम मांगो अभियान’, सामाजिक अंकेक्षण, खाद्य सुरक्षा, बाल विज्ञान मेला के माध्यम से बच्चों, खास कर अदिवासी बच्चों में वैज्ञानिक चेतना विकसित करने हेतु अभियान का संचालन, सबका देश हमारा देश के राष्ट्रव्यापी अभियान को राज्य स्तर से लेकर गांव तक परिचर्चा कर लोगो को प्रेरित किया गया। इसके साथ-साथ सामाजिक आर्थिक स्थिति के आकलन हेतु सर्वेक्षण का कार्य किया गया। कला-जत्था के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ के लिए एवं अंद्धविश्वास के खिलाफ ग्रामीण जनता को उन्मुख करने का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके साथ-साथ हम झारखण्ड के सभी जिलों में जिला सम्मेलन कर अपने संगठन को सक्रिय बनाये, अभी के समय में हम 24 जिले के 98 प्रखण्डों में 1024 बुनियादी सभा का निमार्ण कर चुके है।ज्ञान विज्ञान समिति झारखण्ड प्रत्येक दो वर्षो में अपना राज्य सम्मेलन करती है। इस सम्मेलन में राज्य के सभी 24 जिला के लगभग 150 प्रतिनीधि भाग लेंगे। इसके साथ-साथ भारत ज्ञान विज्ञान समिति के संस्थापक और साक्षरता आंदोलन के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर के.के. कृष्ण कुमार, राज्य संसाधन केन्द्र हिमाचल प्रदेश के निदेशक ओ.पी. भुरेठा, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. रामकृष्णण एवं महासचिव प्रो. काशीनाथ चटर्जी भाग लेंगे।सम्मेलन में शिक्षा एवं नई शिक्षा नीति, समाजिक न्याय, आत्मनिर्भरता और रोजी रोजगार, सबके लिए स्वास्थ एवं संवैधानिक मूल्यों आदि विषय पर सत्र चलेगा।प्रेस वार्ता में भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अनुप जी, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शिवशंकर प्रसाद, राज्य अध्यक्ष असीम सरकार, सचिव विश्वनाथ सिंह, राज्य कार्यकारणी सदस्य भोलानाथ राम, अर्थशास्त्री मदन सरकार, संजित भण्डारी, सोनु कु. साव एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।