22.02.2020
रिपोर्ट- वरुण वैद्य
धनबाद परिसदन मे झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद जिला समीति की और से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता के माध्यम से झामुमो धनबाद जिला अध्यक्ष रमेश टुडू एवं जिला सचिव पवन महतो ने बताया की आगामी 25 फरवरी 2020 को धनबाद के शहिद नेपाल रवारी चौक गोधर मे झारखंड आंदोलन अग्रणी नेता सह झामुमो के पुर्व जिला अध्यक्ष शहीद नेपाल रवानी जी का 30 वाँ शहादत दिवस मनाया जाऐगा।इस शहादत दिवस में मुख्य अतिथि के तोर पर झारखंड के महानायक झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह पुर्व मुख्यमंत्री माननीय दिशोम गुरू शिबु सोरेन जी उपस्थीत रहेगें।साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप मे झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री माननीय श्री जगरनाथ महतो एवं झारखंड सरकार के पुर्व मंत्री सह टुंडी विधायक माननीय श्री मथुरा प्रसाद महतो जी उपस्थित रहेगें।साथ ही उक्त कार्यक्रम मे केन्द्रीय नेतागण, जिला के पदाधिकारीगण,वर्ग संगठन के तमाम पदाधिकारी भी उपस्थित रहेगें।उक्त कार्यक्रम मे शहीद वेदी पर माल्यार्पण सुबह 10 बजे से एवं श्रद्धांजली सह आम सभा सुबह 11:30 बजे से आयोजित है।रमेश टुडू जी ने आगे बताया की शहीद नेपाल रवानी झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता थे। उन्होने आजिवन सामाजिक कुरितियों के खिलाफ आवाज उठाई एवं लड़ाई लड़ी उनका लम्बा संघर्ष का इतिहास रहा है 70 के दशक मे धनबाद मे फेले माफिया तत्व और उनके शोसन के खिलाफ लम्बा संघर्ष किया एवं बहुत हद तक सफल हुऐ एवं मजदूरों को उनका हक दिलाया। आज भी झारखंड मुक्ति मोर्चा शहिदो के सपनो को झारखंड निमार्ण के प्रति संकल्पित है। वर्तमान हेमंत सरकार शहीदो के सपनो का झारखंड का निर्माण करेगी। मौके पर मुख्य रुप से रमेश टुडू, पवन महतो,बलराम महतो ,अनसारी मंडल, मुकेश सिंह, रतिलाल टुडु मो अखतर अंसारी, हुसेन अंसारी, अरुणव सरकार, हेमंत कुमार सोरेन, समीर रवानी, तरुण कुमार मुर्मु, चंदन सिंह, अमित महतो,अजय रवानी,जगगु महतो, उल्लंलाउदिन अंसारी, मदन महतो, काली चरण महतो, संजय पंडित