19.02.2020
रिपोर्ट- AKS ब्यूरो धनबाद
ब्रेंकिंग
धनबाद। झारखंड में सत्ता बदलने के बाद भाजपा के बाहुबली विधायक ढुलू महतो पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। जमीन कब्जा और यौन उत्पीड़न मामले में विधायक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके पीछे पड़ी है।विधायक को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार तड़के पुलिस ने चिटाही स्थित उनके घर को घेरा। हालांकि विधायक पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। उनके आवास से भाजयुमो के कतरास मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।धनबाद जिले के बाघमारा से विधायक ढुलू पर अपने गांव में ही जमीन कब्जा करने का आरोप है।इस मामले में वारंट निर्गत है। इसके साथ ही विधायक पर भाजपा की महिला नेता के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप है।हाई कोर्ट रांची के निर्देश पर विधायक के खिलाफ कतरास थाना में कांड संख्या-178/ 19 दर्ज है। इन मामलों को लेकर विधायक ढुलू पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। एसएसपी किशोर काैशल के नेतृत्व में पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार तड़के चिटाही में ढुलू महतो के घर को घेरा।तलाशी ली गई। तलाशी में विधायक नहीं मिले।विधायक की पत्नी सावित्री ने पीसी कर पुलिस पर लगाई गंभीर आरोप,विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कही की किसी भी एजेंसी से जांच कराए विधायक दोषी निकला तो स्वयं पुलिस को सौंपेंगे।वही विधायक समर्थको के द्वारा झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।