17.02.2020
AKS डेस्क
धनबाद
महुदा रॉयल रुट्स प्ले स्कुल महुदा में रविवार को मातृ पितृ पुजन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा, महुदा पुलिस निरिक्षक राम प्यारे राम, जिप सदस्य सुभाष राय एवं संरक्षक निर्मल कुमार रवानी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने अपने माता पिता को तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्राप्त किया तो उस समय कई माता पिता के आसुं छलक गये और वे अपने बच्चो को गले से लगा लिये। छोटे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया किया गया। नन्हे बच्चों के द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं संगीत से उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथिगण मंत्र मुक्त हो गए। सभी ने एक स्वर से बच्चों की प्रतिभा का मन से प्रशंसा की। मुख्य अतिथि श्री झा ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा दावा है कि इस स्कूल में जो भी बच्चे पढ़ रहे हैं उसके माता-पिता कभी भी वृद्धा आश्रम नहीं जाएंगे। इस स्कुल में माता पिता की सेवा के बारे में जिस प्रकार से जानकारी देता है वह काबिले तारिफ है। उन्होंने आगे कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भारतीय सभ्यता व संस्कृति को प्रदर्शित करना यह एक बहुत बड़ी बात है। बड़े स्कूल में पढ़ कर बड़े पदों आसीन होकर दो कमरों के फ्लैट में पत्नी के साथ कैद हो जाते हैं और माता पिता को वृद्ध आश्रम में छोड़ देते है। अभिभावकों की जिम्मेवारी बनती है कि एक बेहतर स्कुल में बच्चो का दाखिला करायें जो माता पिता की सेवा करना सिखायें। विधालय के संरक्षक निर्मल कुमार रवानी ने कहा कि माता पिता अपने बच्चों के शिक्षा के प्रति जागरुक रहना होगा तभी बच्चे सही शिक्षा प्राप्त कर सकते है। यहाँ बच्चों को शिक्षा के अलावे सांस्कृतिक एवं खेलकुद में भी रुचि दिलायी जाती है। प्रत्येक माह बच्चो के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का आयोजन होते रहता है। समारोह में धन्यबाद ज्ञापन प्राचार्य राशि गोयल ने किया। कार्यक्रम को महुदा थाना के पुलिस निरिक्षक राम प्यारे राम, जिप सदस्य सुभाष राय, संस्थापक राज कुमार सिंह ने भी सम्बोधित किया। समारोह को सफल बनाने में शिक्षक बच्चन सिंह, मो.सादीक कुरैशी, अफसाना खातुन, तबस्सुम परबीन, रिता कुमारी, सोमिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सोनाली कुमारी, समीर कुमार, आदि का सराहनीय योगदान रहा।