16.02.2020
रिपोर्ट- वरुण वैद्य/ विजय कर्मकार
धनबाद/ पुटकी धनबाद प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष जानकी देवी के अध्यक्षता में पुटकी 17 नंबर में बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि महिला कांग्रेस अपनी महती भूमिका निभाते रही है और जनता के बीच रहकर समस्याओं से लड़ती रही है। सीता राणा ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो महिला कांग्रेस मेहनत करेगी और जीत भी दर्ज करेगी।सीता राणा ने नगर निगम चुनाव में महिला सीट पर आगे आकर लड़ने को लेकर महिलाओं को प्रेरित किया।सीता राणा ने कहा कि वार्ड पार्षद के लिए महिलाएं सही उम्मीदवार हो सकती हैं। सीता राणा ने आने वाले समय मे कांग्रेस की सदस्यता अभियान को लेकर तैयार रहने और बड़ी संख्या में महिला सदस्य बनाने की बात कही।अध्यक्षता कर रही जानकी देवी ने कहा कि धनबाद के विकास के लिए हम महिलाएं आवाज उठती रही है।स्थानीय मुद्दों को लेकर कहा कि निगम के माध्यम से स्थानीय विकास संभव है और उसके लिए वार्ड स्तर पर मजबूत होना होगा। जानकी देवी ने कहा कि निगम चुनाव में महिलाएं तैयारी करें और अपने अपने क्षेत्र का डाटा तैयार करें ताकि चुनाव में मजबूती से काम कर सकें।बैठक में अनिता देवी, रजो देवी, माया देवी, कुसमी देवी, मुस्कान खातून, अख्तरी खातून, उषा देवी, बिंदा देवी, बसंती देवी आदि शामिल थी।