14.02.2020
AKS डेस्क
धनबाद:आगामी 17 फरवरी को बाबूलाल मरांडी के भाजपा में विलय को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की बैठक शुक्रवार को धनबाद परिसदन में हुई।जिसमें मंडल अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।वहीं इस बैठक में रांची में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोग धनबाद से पहुंचे इसको लेकर चिंतन मंथन किया गया।वंही जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी की घर वापसी हो रही है यह काफी खुशी की बात है और झारखंड में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। हमारी कोशिश होगी कि धनबाद से हर प्रखंड हर मंडल से लोग रांची प्रभात तारा मैदान में पहुंचे।।