09.02.2020
उ0 प्रा0 वि0 रंगनिया सारठ देवघर में ज्ञान विज्ञान समिति के जिला स्तरीय 30 वाॅ स्थापना दिवस सह जिला कमेटी का गठन अजित महतो के अध्यक्षता में हुई। संचालन श्री संतोष कुमार महतो ने किया। मुख्य रूप से उपस्थित अतिथि के रूप में श्री संजित कुमार भंडारी, प्रेम मोहली, संतोष कुमार दत्ता, राज कुमार महतो उपस्थित थे वक्ताओं ने कहा कि भारत ज्ञान विज्ञान समिति के संघर्ष और निर्माण के गौरवमई 3 दशक के महा व्यापी आयोजन के संदर्भ में कहा गया कि 22 दिसंबर 1989 को कुछ जन वैज्ञानिक, बुद्धि जीवी, समाजिक कार्यकर्त्ता आदि द्वारा देश में ऐसे संगठन की नीव रखी गई। जिसने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अंधविश्वास एवं जल जंगल, जमीन आदि को लेकर जन लामबंदी एवं आम जनों के लिए जन हित में कार्य करते आ रही है इसके साथ ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2019 को लेकर भी चर्चा की गई।इसके उपरांत देवघर जिले में ज्ञान विज्ञान समिति का गठन हेतु, सर्वसम्मति से एक एढक कमेटी का गठन किया गया है जो इस प्रकार हैं।जिला अध्यक्ष :- श्री संतोष कुमार दत्ता, उपाध्यक्ष :- पिंटू कुमार वर्मा, सचिव :- श्री संतोष कुमार महतो, सह सचिव :- महेन्द्र महतो, कोषाध्यक्ष :- राजकुमार महतो, महिला समता संयोजिका :- आरती कुमारी। एवं सदस्य के रूप में अजय कुमार महतो परिमल पाल भरत मांझी रवि प्र0 वर्मा मनिकांत यादव संजय कुमार महतो विनय कुमार वर्मा रुपेश वर्मा मुन्ना प्र0 महतो शिवनारायण यादव सुबोदी मरांडी का चयन करके गठन किया गया। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रेम मोहली, पारा शिक्षक संतोष जी का सहयोग रहा।