31.01.2020
AKS डेस्क
झरिया: भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने शुक्रवार को डॉ कैलाश प्रसाद से मिलकर उनका हालचाल जाना। रागिनी ने कहा कि इस मामले को लेकर वह धनबाद के उपायुक्त, एसएसपी व सिटी एसपी से बात करेंगी। इसके बावजूद अगर कानूनी कार्यवाही नहीं की जाती है तो वह डीआईजी, आईजी तक जाएंगे। रागिनी ने आगे कहा कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार बनने के बाद अपराध को लगातार बढ़ावा मिल रहा है और अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है।भाजपा नेत्री ने कहा कि सरकार बनते ही पत्थलगड़ी व धनबाद के तीन हजार लोगों पर से केस उठाने के बाद से अपराधियों व नक्सलियों का मन बढ़ रहा है।पुलिस सरकार की कठपुतली बनकर बैठी है।