31.01..2020
AKS डेस्क
धनबाद सरकार बदलने के बाद झारखंड में बिगड़ी कानून व्यवस्था, धनबाद में डॉक्टर कैलाश प्रसाद के साथ मारपीट और छिनतई के दो दिन बाद भी पुलिस नही कर रही कोई कार्यवाही।झारखंड में सरकार बदलते ही बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद विधायक राज सिन्हा के अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें कहा गया कि सोरेन सरकार आते ही झारखंड में विधि व्यवस्था समाप्त हो गई है डॉक्टरों पर हमला हो रहा है व्यवसायियों से छिनतई और लूट खसोट की घटना बढ़ गई है।धरना प्रदर्शन के दौरान भजपा नेताओ ने कहा कि हेमन्त सोरेन सरकार राज्य चलाने में असफल हो रही है जब से सरकार बदली हैं लूट खसोट और उपद्रव जैसी घटना बढ़ी है कहा की 2 दिन पहले रात को डॉ कैलाश प्रसाद जो कि जाने-माने हड्डी रोग चिकित्सक हैं वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह से आ रहे थे और उनके साथ अपराधियों ने अपहरण के नियत से उनकी गाड़ी रोका और उनके साथ लूट - पाट और मार पीट की घटना को अंजाम दिया है जिसमें डॉक्टर दंपति को गंभीर चोट आई है जिनका इलाज जलान अस्पताल में चल रहा हैं लेकिन पुलिस अभी तक किसी की गिरफ्तारी करने में नाकाम रही है कहा गया कि हम मांग करते हैं कि इस घटना में जो अपराधी शामिल हैं उनकी जल्द गिरफ्तारी हो और उन्हें सजा मिले नहीं तो और बड़ा आंदोलन होगा।वही बिधायक राज सिन्हा ने कहा कि सरकार बदलते ही पूरे झारखंड में कानून व्यवस्था गिर गई है ऐसे में सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है चाहे पत्थर गढ़ी कि नरसंहार हो गिरिडीह में हिंसा की घटना हो या लोहरदगा में हिंसा हो धनबाद में जाने माने हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ अपराधियो द्वारा लूट पाट और मार पीट की घटना हो कई घटनाएं सरकार बदलने के बाद घट चुकी है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।विधायक राज सिन्हा ने यह भी कहा कि जब खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजद्रोह के केश को पुलिस को वापस लेने को कहती है तो आप सोच सकते हैं की कानून व्यवस्था कहां से बनी रहेगी।कहा कि हम धनबाद उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपे है। अगर डॉक्टर कैलाश प्रसाद के साथ हुई घटना में सामिल अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया गया और झारखंड में बिधि व्यवस्था नही सुधरा तो हमलोग पूरे झारखंड में जोरदार आंदोलन करेंगे।