29.01.2020
रिपोर्ट- वरुण वैद्य
केन्दुआ सिजुआ एरिया 5 के वासुदेवपुर कोलियरी अंतर्गत संचालित संजय उद्योग प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे स्थानीय बेरोजगार का धरना आज आठवां दिन भी जारी रहा।वही इस अनिश्चितकालीन धरने में कांग्रेस, आजसू और संयुक्त ग्रामीण मोर्चा के संयुक्त भागीदारी से यह अनिश्चितकालीन धरना किया जा रहा है। वही आज इस अनिश्चितकालीन धरना पर धनबाद मजिस्ट्रेट देव शंकर प्रसाद केंदुआडीह थाना प्रभारी वीर कुमार धरनास्थल पहुंचे और वार्ता के लिए नेताओं से बात की वही वार्ता में वरीय नेताओं के नहीं रहने के कारण वार्ता विफल रहा।वही 31 जनवरी को त्रिपक्षीय वार्ता करने की सहमति बनाई गई है।मौके पर आजसू के नगर अध्यक्ष जीतू पासवान,संतोष पासवान, राजकुमार रजवार, अमर पासवान ,इजराइल अंसारी, महिला नेत्री मीना देवी, सुदामा पासवान ,संतोष पासवान, संतोष महतो, दीपू विश्वकर्मा ,अमित रवानी ,सूरज पासवान ,अमित रावत ,जित्तू मुखिया, अशोक ,सुभाष महतो,राजकुमार रजवार,संयुक्त ग्रामीण मोर्चा से भागीरथ रवानी,रमेश बाउरी,राहुल गुप्ता,अमर रवानी,कजरी बाउरी,कॉंग्रेस से कोंग्रेसी नेता राजकुमार महतो,असलम मंसूरी,माला झा आदि शामिल थे।