28.01.2020
AKS डेस्क
धनबाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभिषेक सिंह के नेतृत्व में झरिया के सर्किल ऑफिसर राजेश कुमार से विभिन्न मांगों को लेकर मिला,प्रतिनिधि मंडल ने CO का ध्यान सरकार की विभिन्न योजनाओं में लाभुकों को हो रही देरी की तरफ आकर्षित किया क्योंकि बहुत से योजनाओं का लाभ उचित प्रमाण पत्र नही होने के कारण लाभुकों को नही मिल पा रहा है,अभिषेक सिंह ने CO को झरिया में कई बूथ वोटर्स की आबादी से बहुत दूर होने की बात कही जिसपर उन्होंने जांच कर समाधान करने बात कही,प्रतिनिधि मंडल ने CO से विधवा-वृद्धा-विकलांग पेंशन योजना के कार्य मे भी तेजी लाने की मांग की,राशन कार्ड के कार्य में तेजी लाने का अनुरोध किया, भाजपा नेता अभिषेक सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लोकहित में ज्यादा से ज्यादा कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं हमारी पार्टी का लक्ष्य है सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ गरीब असहाय लोगों को मिले,जिसपर CO ने कहा कि हम लोकहित के सभी कार्य मे सकारत्मक कदम उठाएंगे, हम अपने स्तर के कार्य मे और तेजी लाएंगे,प्रतिनिधि मंडल में जितेन्द्र प्रसाद,टिंकू कुमार,दीपक बाउरी, शुभम चौब,भोला सिंह,अमन सिंह, आदि लोग थे ।।