19.01.2020
रिपोर्ट- विजय वैद्य/ विजय कर्मकार
पुटकी आजसू पार्टी नगर अध्यक्ष जितेन्द्र पासवान उर्फ जीतू पासवान के द्वारा करकेन्द नेहरू उद्यान में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष सदानन्द महतो उर्फ मंटू महतो उपस्थित हुए वही दर्जनों की संख्या में आजसू पार्टी के वरीय नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित है सर्वप्रथम आजसू पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतू पासवान के नेतृत्व में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया यह रोड शो गोधर मोड़ से निकाला गया जो करकेन्द नेहरू उद्यान में आकर समाप्त हुआ और सभा में तब्दील हो गया वही नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने जिला अध्यक्ष मंटू महतो को शॉल ओढ़ाकर समानित किये वही कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सर्वसहमति से इस बार जिला अध्यक्ष मंटू महतो नगर निगम चुनाव में मेयर के चुनाव लड़ाने का निर्णय लिये और सभी कार्यकर्ताओं ने सहमति जताई।