19.01.2020
AKS डेस्क
हजारीबाग अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हजारीबाग जिला की महिला प्रकोष्ठ के द्वारा झारखण्ड प्रदेश महिला सम्मेलन का आयोजित किया गया।इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चित्रांश गिरिवर नंदन प्रसाद ने किया तथा संचालन युवा अध्यक्ष शशि कांत ने किया।इस आयोजन की मुख्य अतिथि झारखण्ड प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्षा श्रीमती रमा सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थी।इस आयोजन में आए हजारीबाग जिला के विभिन्न उप समिति के महिला पदाधिकारीयों के द्वारा अपने क्षेत्रों में किए गए योगदान एवं कार्यक्रमों का जानकारी प्रस्तुत की गई और आपसी एकता पर बल दिया गया।मुख्य अतिथि श्रीमती रमा सिन्हा जी ने अपने भाषण में सभी महिलाओं को समाज में आगे बढ़कर जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हुए संगठन की मजबूती के लिए काम करने का संदेश दिया। सदस्यता अभियान पर बल देते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को आ भा का म में जोड़ने की गुजारिश की।आवश्यकता पड़ने पर जब भी हमें कोई याद करेगें।हम हर समय यथासम्भव मदद करने के लिए तत्पर हैं।इस बैठक में मुख्य रूप से अभाकाम के जिला कार्यकारी अध्यक्ष चित्रांश रणधीर बख्शी, ब्रज मोहन प्रसाद, अजय अंबषट।धनबाद जिला शिक्षा और रोजगार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो डॉ रंजन सिन्हा, उपाध्यक्ष संजय बख्शी, मीडिया प्रभारी संजीव रंजन नीरज, डाक्टर पूनम सिन्हा, श्वेता रशमि, सुधा सिन्हा, श्वेता सिन्हा,मंजू सिन्हा, नूतन सहाय, आरती सिन्हा, शैल सिन्हा, राधा रानी, उषा सिन्हा आदि अनेक चित्रांश उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किए।