18.01.2020
AKS डेस्क
धनबाद सिन्दरी विधानसभा अन्तर्गत बलियापुर प्रखंड के हाईस्कूल मैदान बलियापुर में आगामी 4फरवरी को गल्फग्राण्ड में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 48वें स्थापना दिवस,11फरवरी को बाबा तिलका मांझी की जयंती,12फरवरी को स्वः प्रभुनाथ महतो जी की जंयती,25फरवरी को शहीद नेपाल रवानी जी के शाहादत दिवस को लेकर एक अतिआवश्यक बैठक की गई।बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र किस्कू की अध्यक्षता की एवं प्रखंड सचिव लक्ष्मी नारायण महतो के संचालन में बैठक संपन्न हुई।मौके पर झामुमो धनबाद जिला अध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा की आगामी सभी कार्यक्रम में पुरें जिले से कार्यकर्ता भाग लेगें,सथापना दिवस में सिन्दरी विधानसभा से हजारों लोग भाग लेगें साथ ही सभी को झारखण्डी संस्कृति व सभ्यता का ख्याल रखना हैं।बैठक में झामुमो धनबाद जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झामुमो के स्थापना दिवस में सिन्दरी विधानसभा की भागीदारी सब से अधिक रहेगी,साथ ही आगामी सभी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का शामिल होना अनिवार्य हैं।मौके पर पुर्व विधायक फुलचंद मंडल,केन्द्रीय सदस्य दुर्योधन चौधरी, केन्द्रीय सदस्य यूद्धशे्वर सिंह,जिला उपाध्यक्ष सूरज कांत सोरेन,अताउल्लाह अंसारी, समीर मुर्मू, शैलेन्द्र मंडल, बसंत ठाकुर, गौऊर मंडल,सरफुदिन अंसारी, भुवन रवानी,अशोक सिंह,कादीर,चंदन सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थें।