18.01.2020
AKS डेस्क
धनबाद संस्था उड़ान हौसलों के द्वारा संस्था के सक्रिय सदस्य मनीष गुप्ता के जन्मदिन के मौके पर ब्लाइंड स्कूल, सरायढेला के सभी बच्चों तथा पुलिस लाईन, रण्धीर वर्मा चौक तथा श्रमिक चौक के रिक्शावालों के बीच ठंढ को देखते हुए स्वेटर का वितरण किया गया।ब्लाइंड स्कूल मे बच्चों के बीच केक काटने तथा वहाँ के बच्चों को खाना खिलाने का कार्यक्रम भी रखा गया।ऐसे कार्यक्रमों से ये दिव्यांग बच्चे काफी खुश दिखे।गाने बजाने का कार्यक्रम भी चला।संस्था की अध्यक्षा शालिनी खन्ना ने कहा कि अपने खास दिन को ऐसे बच्चों के साथ जरूर मनाएं, तभी जन्मदिन की सार्थकता है वहीं ठंढ को देखते हुए रिक्शावालों के बीच स्वेटर का वितरण के बाद उनके खिले चेहरे देखकर मन को काफी सुकून मिला।कार्यक्रम मे मुख्य तौर पर संस्था के सचिव दीपक साह, कुणाल कुमार, साधना सूद, विवेक अग्रवाल, पिंकी गुप्ता, रीता बंसल, बिनोद बंसल, रवि गुप्ता, ममता झा, आदि मौजूद थे।