12.01.2020
झारिया स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एना विवेकानंद क्लब ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। भाजयुमो नेता बप्पी बाउरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं उन्होंने पूरे विश्व को भारत की संस्कृति और सभ्यता से अवगत कराया। विश्व स्तर पर भारत को एक नई पहचान दिलाई। युवाओं के राष्ट्र के प्रति हमेशा समर्पित रहना चाहिए। स्वामी जी की तरह युवाओं को अपनी संस्कृति और सभ्यता की रक्षा के लिए सतत प्रयास करना चाहिए। इस दौरान अमीरक भुइयां, कार्तिक बाउरी, मंटू भुइयां, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी, गोपाल ठाकुर, शिबू बाउरी, गणेश भुइयां, रोहित भुइयां, सूरज भुइयां, रंजीत भुइयां, नरेश भुइयां, सलीम अंसारी, सुभान अंसारी, आशिक अंसारी, हर्ष कुमार आदि उपस्थित थे।