06.01.2020
रिपोर्ट- वरुण वैद्य
धनबाद कड़ाके की ठंड को देखते हुए जनता मजदूर संघ कुंती गुट के द्वारा अलकुसा कोलियरी प्रांगण में 101 गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री रागिनी सिंह विशिष्ट अतिथि में कुसुंडा एरिया 6 के महाप्रबंधक सुनील निगम गोधर कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी एस एन शर्मा,जनता मजदूर संघ के केंद्रीय सह क्षेत्रीय सचिव अरविंद सिंह,गौरी चौहान मौजूद थे।वही मीडिया से बाते करते हुए भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब असहाय लोगों के बीच आज कंबल वितरण किया गया लोगों का प्यार और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहा तो आगे भी इस तरह की कार्यक्रम करती रहूंगी यूनियन के केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अरविंद सिंह ने बताया कि यूनियन के द्वारा आज अलकुसा चुनरी में कड़ाके की ठंड को देखते हुए एक गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है यह कार्यक्रम यूनियन के सदस्यों के द्वारा किया गया है और इस तरह के कार्य आगे भी उनके सदस्यों के सहयोग से किया जाएगा।मौके पर सुनील सिंह,मनी मण्डल,अर्जुन पासवान,कमलेश सिंह,विजय सिंह,नीतू सिंह,देवाशीष सेन,जीतू हाड़ी,सर्वजीत तिवारी,बिमल बाउरी, नन्दलाल यादव,सुनील साहू,जयप्रकश सिंह,विष्णु रवानी,राजेश कुमार मोनू पाठक सहित दर्जनों की संख्या में जनता मजदूर संघ कुंती गुट के सदस्य गन मौजूद थे।