05.01.2020
धनबाद के भुली रोड स्तिथ सिल्वर डोव के मैदान में संविधान बचाओ जनसभा का आयोजन किया गया।इस सभा की अध्यक्षता मौलाना गुलाम सरवर रिज़वी ने किया।संचालन अली अकबर और नौशाद खान ने संयुक्तरूप से किया।आम नागरिक और मेहमान का इस्तेक़्बाल परवेज़ अख्तर ने किया।सभा मे अली अकबर ने पूरा CAA, NPR और NRC के सभी पहलुओं को बताया और साथ ही इसका दूरगामी परिणाम क्या होगा उसकी भी चर्चा किया।आज सभा को संबोधित करते हुए मौलाना गुलाम सरवर साहब ने कहा कि मरकज़ी हुकूमत ने नागरिकता संशोधन एक्ट जो पास किया है हम उसको सीधा रिजेक्ट करते हैं और जो NPR शुरू किया जा रहा है उसको भी रेजेक्ट करते हैं।रांची से आये अशोक कुमार वर्मा (संयोजक झारखंड स्टेट लोकतांत्रिक मोर्चा ) और रेज़ौल्लाह झारखण्ड अध्यक्ष APCR ने भी NPR NRC CAA को भाजपा के अगले चुनाव का एजेंडा है।आगे रविन्द्र वर्मा ने कहा कि देश की केंद्र की हुकूमत भेद भाव और विभाजन की राजनीति कर के सत्ता में रहना चाहते हैं और हम CAA और NPR का सीधा विरोध करते हैं।मौलाना नौशाद नदवी ,मुफ़्ती शाहिद क़ासमी ,मौलाना यूनुस साहब ,आफताब क़ास्मी ने सभी आवाम को बताया की यह एक्ट पूरे वतन को बाँटनेवाला है जिसका हम शांति व अम्न से विरोध करेंगे।इस अवसर पर महादेव राउत,मोहम्मद साजिद, हाजी ज़मीर आरिफ,ओमप्रकाश पासवान ,नौशाद आलम ,मशकूर अहमद, सरफ़राज़ अख्तर, परवेज अयुबी ने सभा को संबोधित किया।इस सभा मे हज़ारों लोगों में महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराया।और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।कार्यक्रम संयुक्त रूप से धनबाद की समस्त नागरिक द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम की समाप्ती संविधान परास्तावना शपथ एवं रास्ट्र गान के साथ किया गया।