04.01.2020
धनबाद
जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा आज निरसा प्रखंड के बैजना ग्राम स्थित गोलईया नदी में मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन किया गया।मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आर.एफ.एफ. योजना के अंतर्गत मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन मत्स्य विभाग के द्वारा किया गया।उन्होंने बताया कि 19,650 भारतीय मेजर कार्प की मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन किया गया।इस अवसर पर निरसा प्रखंड प्रमुख श्रीमती सरिता देवी, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा, बैजना आजीविका उत्पादन समूह की सदस्य गीता देवी, किरण देवी, पार्वती देवी, लीला देवी, उमा देवी, मीना देवी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।