01.01.2020
रिपोर्ट-AKS ब्यूरो
धनबाद।धनबाद जिला मुख्यालय से फॉल की दूरी मात्र 14 किलोमीटर है।जहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है।धनबाद की ओर से आने पर पुटकी थाना के समीप बाईं ओर मुड़कर मुनीडीह बाजार होते हुए भठिंडा फॉल पहुंच सकते हैं।शहर से निकटतम होने के कारण दिसंबर व जनवरी में पिकनिक के लिए काफी लोग पहुुंचते हैं।धनबाद से सटे अन्य जिलों के साथ ही बंगाल से भी लोग काफी संख्या में यहाँ आते हैं।ओर भटिंडा फॉल में लोग पिकनिक के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगो का यहाँ आना शुरू हो गया है।इस फॉल के झरने के पास सेल्फी लेने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा।इस फॉल में झरने का नजारा खूब आकर्षित करता है।झरने के पास खड़े होकर लोग अपने परिवार के साथ सेल्फी लेना नही भूलते है।भटिंडा फॉल में मेला सा माहौल है।यहाँ कई लजीज व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए।बच्चो के खिलौने की भी खूब बिक्री हो रही है। बच्चो के लिए यहाँ कई तरह के झूले लगाए गए है।यहाँ सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर एक ओर जहां जिला प्रशासन की ओर से पुलिस बल की नियुक्ति की गई है वही स्थानीय स्तर पर बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला का भरपूर सहयोग कर रही है।वही समिति के अध्यक्ष सदस्य संदीप महतो ने बताया यहाँ पार्किंग की पूरी व्यवस्था है।सैलानियों के वाहनों के देखरेख का जिम्मा समिति सम्भालती है।प्रशासन द्वारा जारी नियमानुसार किसी भी सैलानी को शाम के 4 बजे के बाद फॉल पर रुकने की अनुमति नही है।समिति माइक के द्वारा सैलानियों को इस बात की याद दिलाते रहती है।महिलाओं के लिए यहाँ आठ शौचालय का निर्माण किया गया है।यहाँ के डेंजर ज़ोन से दूरी बनाकर रखने हेतु सैलानियों को लगातार आगाह किया जाता है।जहाँ भी डेंजर जोन है।उस जगह को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया सुरक्षा के मद्देनजर समिति की ओर से 7(सात)स्थानीय गोताखोर की व्यवस्था रखी गई है।अगर कोई व्यक्ति किसी कारण से पानी मे चला जाता है।तो गोताखोर फौरन उसके बचाव कार्य मे जुट जाएंगे।उन्होंने बताया खासकर रविवार के दिन लोगो की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रहती है।नए वर्ष एक जनवरी को भी भीड़ रहेगी।ऐसे में समिति अपने 70 वोलेंटियर को सुरक्षा व्यवस्था में लगाएगी वही जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय पुलिस भी मुस्तेद है।शहियोगी उमेश महतो,सुरेश महतो,लखीराम बाउरी, मनोज महतो उर्फ मनी महतो,गंगाधर महतो,दामोदर महतो,भरत बाउरी, सुरेश महतो,पिन्टू बाउरी, साजन दास,अजय महतो,बिनोद महतो,गोताखोर-रमेश बाउरी, लालू महतो,राजेन्द्र महतो,मुकेश महतो आदि दर्जनो समिति में सहियोग कर्ता है