30.12.2019
झारिया: ऐना कोलियरी के रहने वाले नेत्रहीन वृद्ध कल्पना बाउरी व दुगना भुइयां को भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कंबल दिया। कल्पना व दुगना अत्यंत गरीब व शारीरिक रूप से अक्षम है। साथ ही नेत्रहीन हैं। इसकी सूचना भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को मिली। जिसके बाद उन्होंने कंबल भेजा। सोमवार को ही कार्यालय से दोनों के लिए कंबल भेज दिया गया। अखिल भारतीय बाउरी समाज के जिला सचिव दिलीप बाउरी व भुइयां समाज के रोहित और गणेश ने कंबल भेंट किया। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि गरीब असहाय के लिए मरते दम तक खड़ा रहूंगी। ऐसे लोगों की मदद कर सुकून मिलता है। रागिनी ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करूंगी। केंद्र सरकार की योजनाएं क्षेत्र के प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करती रहूंगी। ऐसे लोगों की सेवा करने में अगर कोई बाधा भी आती है तो टकराने को तैयार हूं। इस दौरान भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी, गोपाल ठाकुर, रोहित भुइयां, गणेश भुइयां, राहुल भुइयां, सोहन बाउरी, गौरव सिंह मिरिंडा, कुंदन साव, शंकर महतो आदि उपस्थित थे।