18.12.2019
रिपोर्ट- वरुण वैद्य
धनबाद/मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा द्वारा संचालित निरंजन केजरीवाल स्कूल का पांचवा वार्षिकोत्सव पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवन में मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना द्वारा भगवान को नमन करते हुए किया गया। ये तो सच है भगवान है* जैसे गानों में छोटे छोटे बच्चो ने अपने अभिभावक के लिए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया*।बच्चो द्वारा दिल को छू जाने वाले कई सुंदर प्रस्तुति दी गयी। "संदेशे आते है" जैसे गीत द्वारा बच्चों ने देश के प्रति प्रेम की झलकियां प्रस्तुत किया।सभी माताओ ने भी अपने बच्चों के साथ नृत्य किया।क्रिस्टमस मनाया गया। बच्चो के बीच शक्ति शाखा की सदस्यो द्वारा टॉफियां और गिफ्ट बाटे गए।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो ने बच्चो के कार्यक्रम की सराहना की। पूरा वातावरण बच्चो के कार्यक्रम से रौनक हो गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापिका श्रीमती लक्ष्मी ठक्कर, शिक्षिकाएं प्रियंका गुप्ता, रुचि अग्रवाल, सोनम साव, मंच के अध्यक्ष सुशील साँवड़िया, सचिव विनय रिटोलिया,पवन सोनी, विकाश झाझडिया,रोहित सरावगी संजय सरावगी, अमित अग्रवाल और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।शक्ति शाखा की अध्यक्षा राधा नारनोली, सचिव ज्योति पटवारी, सुनीता जिंदल ,प्रीति गोयल, पूनम नारनोली एवं अन्य सदस्य उपस्थित रही।