18.12.2019
रिपोर्ट- वरुण वैद्य
धनबाद मार्क्सवादी समन्वय समिति ने आज धनबाद रेलवे स्टेशन चोक पर स्व बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा पर मासस जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू एवं मार्क्सवादी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन महतो ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। इसके पुर्व मासस एवं मायुमो कार्यकर्ताओं ने एक जूलूस निकाला जो रेलवे स्टेशन का भ्रमण करते हुए स्टेशन चोक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए मासस जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू ने कहा कि बिनोद बाबू का सपना आज भी अधुरा है उनकी परिकल्पना था कि झारखंड शोषण मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त एवं समाजवादी विचारधारा से लेस झारखंड बनेगा, लेकिन 19 साल बाद भी बिनोद बाबू का सपना अधूरा है। यह सही है कि बिनोद बाबू का नाम लेकर बहुत से लोग सता में गये, लेकिन बिनोद बाबू का सिद्धांत, विचार एवं आदर्श को किसी भी दल ने नहीं माना। इसलिए मासस आज यह संकल्प लेती है कि समाजवादी झारखंड निर्माण के लिए बिनोद बाबू के अधुरा सपना को साकार करेंगे एवं एक नया झारखंड बनाने के लिए आंदोलन को तेज करेंगे।माल्यार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो, भुषण महतो, राणा चटराज, इम्तियाज अली, संटु कुमार, कुंदन महतो, संतोष कुमार, राम प्रसाद बेलदार, अजय चौहान, शिव चरण भुइंया आदि लोग शामिल थे।