17.12.2019
धनबाद:टुंडी विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञानरंजन सिन्हा ने अपने परिजनों एवम मित्रों के साथ आज दक्षिणी टुंडी क्षेत्र के आसनडाबर स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में अपने दिवंगत पिता आदित्य कुमार लाल की 15वीं पुण्यतिथि वृद्धजनों की सेवा कर मनाई। अपने परिजनों के साथ लालमणि वृद्धाश्रम पहुंच उनके लिए भोजन परोसा। वृद्धजनों का हालचाल लेते हुए उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है ओर इससे ज्यादा आत्मिक शांति भी किसी कार्य में प्राप्त नहीं होती। यहां आकर मन को शांति मिली। उन्होंने वृद्धाश्रम के संचालकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अपनों के लिए तो सभी जीते लेकिन जो दूसरों के लिए जीते हैं वो महान कहलाते हैं। आज के समय में अपने भी अपनों को अपना नहीं समझते उसका साक्षी ऐसे वृद्धाश्रम हैं और दूसरों के लिए भी कुछ सोचने करने तथा उसको अपनाने का भी प्रत्यक्ष साक्षी ऐसे वृद्धाश्रम हैं। उन्होंने वृद्धाश्रम में नवनिर्मित शेड में ठंड से वृद्धजनों के बचाव के लिए शीशा लगवाने के लिए दस हजार रुपए का आर्थिक सहयोग किया साथ ही प्रत्येक महीने कुछ सहयोग करने का वादा किया। इस मौके पर आश्रम के वृद्धजनों ने उनको आशीर्वाद देकर उनका दिल जीत लिया। इस मौके पर उनके बड़े भाई देवी शरण सिन्हा दिलीप सिन्हा उनके साथ कमलेश्वर सिंह मुखिया बबली दास ,सपन ओझा,सुरेंदर कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, फेनी यादव,अधिवक्ता श्री पाठक जी,गणेश बेसरा,अमरनाथ सिंह, गंगाधर दास सहित उनके अपने परिजन उपस्थित थे।