14.12.2019
रिपोर्ट- वरुण वैद्य
2019 विधान सभा चुनाव प्रचार प्रसार के अंतिम दिन सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पुरी ताकत झोंक दी है। भाजपा अपने प्रत्याशी राज सिन्हा को जिताने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास धनबाद मे विशाल बाइक जुलूस निकला हैं। वही बाघमारा विधानसभा में गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम कर रहा है।जबकि धनबाद विधानसभा के पुटकी नेहरू पार्क में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई के सांसद चिराग पासवान ने धनबाद ,सिन्दरी और झरिया विधानसभा से खड़े प्रत्याशियों के पक्ष में एक विशाल जनसभा कर वोट मांगे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहां की धनबाद जिला खनिजों से भरा हुआ क्षेत्र है। फिर भी यहां के युवा बेरोजगार हैं। हमारे पार्टी के प्रत्याशी विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह को धनबाद विधानसभा से भारी से भारी मतों से जीता विधानसभा भेजें तभी जाकर धनबाद क्षेत्र का विकास होगा। केन्द्र में भाजपा हमारे सहयोगी पार्टी है परंतु किसी कारणवश झारखंड मे विरोध मे चुनाव लड़ रहे हैं। जहां भी हमारे प्रत्याशी हैं हमने दौरा किया और देखा कि हमारे प्रत्याशियों को लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है इस बार लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहेगी। सभा को धनबाद विधानसभा के लोजपा प्रत्याशी विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह, झरिया विधानसभा के प्रत्याशी दीनानाथ ठाकुर ,सिंदरी विधानसभा सिंदरी के प्रत्याशी शैलेंद्र द्विवेदी ने भी संबोधित करते हुए लोगों से एक बार अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। कहा अगर लोगों का आशीर्वाद उन्हें मिला तो क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं को दूर करूंगा और विकास का काम करूंगा।इस दौरान लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम जी सिंह, सूरज भान सिंह ,लोजपा के जिला अध्यक्ष नरेश पासवान, मिथिलेश पासवान ,दिलीप पासवान ,श्रीकांत पासवान, मुंद्रिका पासवान, बिहारी लाल चौहान ,लोक जनशक्ति पार्टी महिला महिला सेल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।