14.12.2019
धनबाद जगजीवन नगर स्थित पहला कदम स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने एक मतदान जागरूकता रेली निकाली।जिसका शुभारंभ समाज सेवी परेश ठक्कर एवम कुमुदिनी ठक्कर के द्वारा हरि झण्डी लहरा के किया गया।यह मतदान रैली मतदान हमारा अधिकार नही जिम्मेदारी है जिसका उपयोग कर मतदान के माध्यम से अपने जनप्रतिनिधि को चुन कर सही हाथो मे विकास की बागडोर सोपने हेतु निकाली गई।देश हित +आपका कर्तव्य =मतदान और घर घर अलख जलाएंगे मतदाता को जागरूक बनाएंगे यही इन दिव्यांग बच्चों की रैली का उद्देश्य रहा ।आज ही के दिन परेश ठक्कर तथा कुमुदिनी ठक्कर ने अपनी विवाह की वर्षगाँठ इन दिव्यांग बच्चों के बीच केक काटकर तथा अल्पाहार वितरण कर के किया। आज इन दिव्यांग बच्चों ने आम जनता को सन्देश दिया की आन बान और शान से सरकार बनाएंगे शान से का सन्देश दिया।आम जनता से अपील की की सब काम छोड़ के अपने मतदान का प्रयोग सर्वप्रथम करे।इस तरह पहला कदम के दिव्यांग बच्चों ने समाज के हर क्षेत्र मे अच्छे जागरूक नागरिक होने का परिचय दिया।