13.12.2019
बलियापुर : मासस द्वारा आयोजित बलियापुर हटिया मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मासस प्रत्याशी आनंद महतो ने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव मैं आपके के सम्मान और इज्जत को बचाने के लिए लड़ रहा हूं ।आनंद महतो के संबोधन में रुक रुक कर महिला पुरुष लगा रहे थे जिंदाबाद के नारे ।सिंदरी विधानसभा के विकास के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा ।आनंद महतो के कार्यक्रम में उमड़ रही भीड़ काफी कुछ बयां कर रही है। भाजपा हार देखकर बौखला गई है ,बड़ी संख्या में उपस्थित जन सैलाब से प्रत्याशी के स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। आनंद महतो ने कहा कि हम विचारधारा से कभी समझौता नहीं कर सकते हैं। झारखंड को 19 साल बने हो गया जिसमें 14 साल भाजपा की सरकार रही फिर भी झारखंड में विकास ,बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। यहां के लोग पलायन करने को मजबूर हैं ।उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ष दो लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था ।लेकिन केवल हाथी उड़ाने का कार्य हुआ है। 13000 प्राथमिक स्कूल 5 सालों में बंद हुआ। सभा का संबोधन मुख्य रूप से , ए आर रहमान,दूधिया पंचायत के मुखिया रफीक अंसारी , अब्दुल मन्नान, परवेज आलम ,राजू महतो ,सुलेमान अंसारी, मंटू पटवार, सुरेश प्रसाद महतो ,राजेश रविदास ,चंद्रशेखर महतो, मौलाना सिराज।सभा में मुख्य रूप से उपस्थित थे बलियापुर प्रखंड प्रमुख श्वेता कुमारी ,जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद पप्पू महासचिव हलधर महतो , गणेश महतो, सुनील महतो, आशा हेंब्रम, पवन महतो, कृष्णा दान ,लाल चंद महतो, मार्क्सवादी छात्र फेडरेशन के अखिलेश महतो अर्जुन महतो संजीत महतो अरविंद महतो एवं अन्य जनसैलाब साथी उपस्थित थे।