13.12.2019
झारिया यह गोतनी की लड़ाई नहीं बल्कि कांग्रेस और भाजपा की लड़ाई है। यह लड़ाई सीधे तौर पर विचारधारा की लड़ाई है। कांग्रेस एक समुदाय के लोगों के वोट बटोरने में लगी हुई है। यह बातें शुक्रवार को शिमला बहाल आदर्श नगर में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कही। सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने आगे कहा कि भाजपा के कार्यकाल में घर-घर गैस चूल्हा दिया गया। महिलाओं की सुविधाओं को देखते हुए शौचालय बनवाए गए।एक समय ऐसा था जब कांग्रेस की सरकार थी और महिलाएं शौच पर जाने के लिए शाम का इंतजार करती थी।लेकिन भाजपा की सरकार ने महिलाओं की जरूरतों को देखते हुए उन्हें सुविधाएं प्रदान की। अब अगर किसी के घर में मेहमान आता है तो उन्हें चाय बनाने के लिए दूसरों को घर में जाने की जरूरत नहीं पड़ती। नाही धुएं की चपेट में आने की जरूरत पड़ती है। सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि रागिनी के जीतने के लिए सरकार की योजनाएं काफी हैं जो कि धरातल पर उतरी हैं।उत्तर प्रदेश द्वाबा विधानसभा के पूर्व विधायक व स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह के छोटे भाई विक्रम सिंह ने कहा कि रागिनी सिंह यहां की बेटी है और अपने घर की बहू। इसलिए रागिनी को जिताना है और विधानसभा भेजना है।विक्रमा सिंह ने कहा कि जिस तरह से बड़े भाई सूर्यदेव सिंह आप लोगों की सेवा में तत्पर थे उसी तरह रागिनी भी तत्पर रहेगी।शिमला बहाल आदर्श नगर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा कि जो लोग बिग बाजार के आसपास ठेला वालों से रंगदारी वसूलते हैं, वो लोग झरिया में नेतागिरी करने आए हैं।झरिया का विधायक बनना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि रघुकुल के लोग बिल्डरों से रंगदारी वसूलते हैं।रघुकुल के आसपास रहने वाले लोग अपने घर और जमीन बेचकर भय से भाग रहे हैं। लेकिन झरिया में और मेरा परिवार आतंक का राज कायम नहीं होने देगें। झरिया के व्यवसाय और आम जनता को डराने वाले लोगों को झरिया से खदेड़ा जाएगा। रागिनी सिंह ने कहा कि आज जो लोग टैंकर से पानी बांट रहे हैं। वे लोग 5 साल तक कहां थे। पानी बांटने का ढोंग करने वाले जनता के बीच क्यों नहीं आए। रघुकुल का प्रमुख सदस्य हर्ष सिंह से आम जनता भयभीत है। उसी ने मेरे पति संजीव सिंह को षड्यंत्र के तहत फसाया है।रागिनी सिंह कहां की झारिया
की जनता का प्यार और आशीर्वाद मिला तो ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को जेल भेजूंगी।इस दौरान राजकुमार अग्रवाल, सरिता श्रीवास्तव, रूपा सिंह,लालबाबू सिंह, कुंभनाथ सिंह, हरेराम सिंह, मिट्ठू सिंह, अभिमन्यु सिंह, मनीष सिंह, प्रदीप सिंह, बबलू सिंह, जनार्दन सिंह, रामा सिंह, अमर सिंह, महादेव चौहान, उपेंद्र सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, तमाल राय, बप्पी बाउरी, जितेंद्र राजभर, पार्षद शैलेंद्र सिंह, अमर सिंह, अक्षय लाल यादव, अजय वर्मा, संजय राय, जितेंद्र सिंह, विजय चंद्रवंशी, संजय झा, रंजीत सिंह आदि उपस्थित थे।