13.12.2019
धनबाद। कोयलांचल के चर्चित मजदूर नेता स्वर्गीय बीपी सिन्हा की पुत्रवधू एवं जिले के नामी-गिरामी महिला चिकित्सक डॉ उर्मिला सिन्हा तथा उनके पुत्र गौतम सिन्हा ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह तथा भाजपा धनबाद प्रत्याशी राज सिन्हा ने पार्टी का झंडा देकर ,डॉ उर्मिला सिन्हा को पार्टी की सदस्यता दिलाई।बता दे कि डॉ उर्मिला सिन्हा का पूरा परिवार शुरू से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा। वर्तमान में उनके पुत्र वैभव सिन्हा भी कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। ऐसे में डॉ उर्मिला सिन्हा का भाजपा में आना कोयलांचल की राजनीति को एक नया संकेत दे रहा है।जबकि सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ उर्मिला सिन्हा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी अपना वजूद खोते जा रही है और आजादी के समय जिस उद्देश्य को लेकर राजनीति कर रही थी, वह धीरे-धीरे लुप्त होता जा रहा है। ऐसे में भाजपा ही एकमात्र विकल्प है।वही उन्होंने कहा की सभी एक साथ मिलकर काम करेंगे तथा देश को मजबूत बनायेगे।कहा कि मोदी जी का सिद्धांत बहुत अच्छी लगती है।वही भजापा प्रत्याशी राज सिन्हा ने कहा कि स्व.बीपी सिन्हा ने धनबाद को सवारने का काम किया है।तथा राजनीति पार्टीयो को निखारने का काम किया है।वही उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस देश के लिए लड़ रहा था,लेकिन अब कांग्रेस विदेशी ताकतों के सामने घुटने टेक दी है।कहा कि कांग्रेस की अलगाव वादी नीति है।वही डॉ उर्मिला सिन्हा का पार्टी में आने पर स्वागत किया। वही पूर्व जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा, प्रेम प्रकाश पासवान, संजीव अग्रवाल, रामप्रसाद महतो, बब्लू फरीदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमलेश सिंह,इत्यादी भारी संख्या में लोग मौजूद थे।