12.12.2019
रिपोर्ट- वरुण वैद्य/विजय कर्मकार
धनबाद सिने स्टार राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्र मंत्री श्री राज बब्बर, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुबोध कांत सहाय,बन्ना गुप्ता,लाल किशोर नाथ सहदेव, श्री अलोक दुबे, प्रणव झा ने मन्नान मल्लिक जी के पक्ष में पुटकी हाई स्कूल के मैदान में विशाल जन सभा किया।सभा में हज़ारों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया।राज बब्बर ने मोदी जी पर कड़ी वाणी में प्रहार करते हुए कहा की मोदी जी धनबाद में आये इधर उधर की बात की पर धनबाद के नौजवानों के लिए रोज़गार पर एक शब्द नहीं कहा।मोदी जी धनबाद आये थे तो कम से कम धनबाद की दिक्कतों को जान तो लेते।मोदी जी की भाषण से लगा की वो झारखण्ड नहीं आये है बस दिल्ली से बैठ कर रामलीला मैदान से भाषण दे रहे हैं।लोग यहाँ पानी की विकराल समस्या से परेशान है पर मोदी जी की भाषणों में इसका कोई जिक्र नहीं हैं।धनबाद से AIIMS छिन लिया गया पर मोदी जी ने एक आह नहीं भरा।उन्होंने बताया की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने कोल् इंडिया का राष्ट्रीयकरण करवाया जिससे धनबाद के कितने घरों का कल्याण हुआ आज की मौजूदा भाजपा सरकार इस कोल् इंडिया को निजी हाथों में बेचना चाहती है।राज बब्बर ने बताया की मोदी जी अपनी बातों से बस जनता का ध्यान भटकाने आये हुए हैं।पहले लोग रोज़गार के लिए धनबाद आते थे पर आज ये हाल है की धनबाद के लोग रोज़गार के लिए यहाँ से पलायन कर रहे हैं।पडोसी राज्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किसानों का कर्ज़ा माफ़ किया ठीक उसी तर्ज़ पर झारखण्ड में महागठबंधन की सरकार आते हीं किसानो का कर्ज़ा माफ़ होगा।धनबाद में प्रदुषण कम करने के लिए प्रयास किये जायेंगे और रोज़गार की बेहतर सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी।बेरोज़गारों को भत्ता मिलेगा।राज बब्बर ने श्री मन्नान मल्लिक को धनबाद का गाँधी कहकर सम्बोधित किया एवं लोगो से कांग्रेस-महागठबंधन को वोट देने की अपील की।सभा को सम्बोधित करते हुए श्री सुबोधकांत सहाय जी ने कांग्रेस प्रत्याशी श्री मन्नान मल्लिक को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।कार्यक्रम का संचालन धनबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं लक्ष्मण तिवारी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन धनबाद प्रखंड के अध्यक्ष अवधेश पासवान ने किया।मंच पर कांग्रेस महागठबंधन के प्रत्याशी श्री मन्नान मल्लिक, राजद के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव एवं JMM के नगर अध्यक्ष रमेश टुड्डू को विसिष्ट स्थान दिया गया।राज बब्बर का स्वागत प्रसाद निधि, अक्षयवर प्रसाद, बासुदेव प्रसाद गुप्ता, दिलीप कुमार, श्री राम चौरसिया, संजय जायसवाल, दीपक सिंह, सीता राणा, जय प्रकाश चौहान, अभिजीत राज, विजय पासवान, रामनाथ सिंह, शाहरुख खान, अभिरव गौरव, नविन पासवान, शंकर महतो, जीतेन्द्र शर्मा, कैयुम खान, योगिन्दर सिंह योगी, राम बिलास राम, संजय सिंह चौधरी, गुड्डू खान इत्यादि ने किया।