11.12.2019
धनबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत CCWO कॉलोनी, बापू नगर, लाहबानी, धैया खटाल, भारत चौक, पांडवपारा भूली, भूली बस्ती, नावाडीह, बरमसिया चौक, मनाइटांड़ गोल बिल्डिंग, मनाइटांड़ काली मंदिर में जन संपर्क किया।जन-संपर्क अभियान के दौरान भारी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया। CCWO स्तिथ सेल एवं BCCL के कर्मचारियों के साथ बैठक हुई। श्री मन्नान मल्लिक ने जनता को सम्बोधित करते हुए लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। श्री मन्नान मल्लिक ने कहा की आज मौज़ूदा सरकार मज़दूरों का आवाज़ दबाना चाहती। कोल् इंडिया को निजीकरण से बचाने के लिए कांग्रेस को लाना ज़रूरी है।कार्यक्रम में प्रसाद निधि, नन्द लाल पासवान, विजय राम, संतोष महतो, देवू महतो, मदन महतो, सुंदर यादव, भुनेश्वर यादव, भास्कर यादव, सहदेव यादव, विंदेश्वरी तिवारी, रामाकांत सिंह , मिथिलेश ठाकुर, शब्बीर अली, मनोहर महतो, तबरेज खान, तौसीफ रजा, महमूद डॉक्टर इत्यादि उपस्थित थे।