11.12.2019
धनबाद।हाउसिंग कॉलोनी स्थित मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय में प्रत्याशी राज सिन्हा के पक्ष में राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी 23 को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कहा कि कट मनी खाने वाले नेता केंद्रीय योजनाओं को लागू नही होने देते।क्यों कि मोदी पॉपुलर हो जायेगे।वही विपक्षियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनका अपना कोई ठिकाना नही है, वो जनता के बीच किस मुह से वोट मांगने जा रहे है। कहा कि कांग्रेस ने इस देश का बटवारा धर्म के नाम पर किया था।बंगला देश से तथा पाकिस्तान से आये हुए घुसपैठिया है, वो सरणार्थी नही है। वही उन्होंने कहा कि नागरिकता संसोधन बिल को लोकसभा मे पास हुआ है,इसके लिए सभी को बधाई देता हूं ।उन्होंने कहा कि जिस तरह से सभी एनडीए के नेताओ ने समर्थन दिया,उसी तरह राज्यसभा में भी समर्थन दे तो बिल पारित हो जाएगा।कर्नाटक के चुनाव पर कहा कि कर्नाटक के जो परिणाम आये, यह परिणाम लोगो का मूड दिखाते है, की लोग स्थिर सरकार चाहती है। तंज कसते हुए कहा कि इस राज्य का गठबंधन - ठगबंधन को कर्नाटक की जनता ने सूचना भेजी है, की तोड़ जोड़ करके अपनी सरकार बनाने का प्रयास करेंगे, जनता के भावनाओ के साथ खेलवाड़ करेंगे तो देश की जनता बर्दास्त नही करेगी।कर्नाटक की जनता को आभार व्यक्त किया तथा कहा कि 15 सीटो में 12 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जिताने का काम किया है। यह दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी की लहर देश तथा राज्य में कायम है। उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव पर कहा कि यहाँ पर जो दो चरणों मे चुनाव हुए है, दोनों चरणों की चुनावो में भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ रही है। वही विपक्ष के कांग्रेस पर तंज कसा औऱ कहा कि विपक्ष हार मान रही है। केन त्रिपाठी पर कहा कि उन्होंने बंदूक लहराकर अपनी हार स्वीकार कर ली है। 23 को आने वाला परिणाम सम्पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।डबल इंजन की सरकार पर कहा कि एक इंजन केंद्र सरकार का है , जो गाड़ी खिंचता है, औऱ साथ मे उसी पार्टी का का उसी विचार धारा का जब राज्य में सरकार बनता है ,औऱ जब उसी इंजन से जुड़ जाता है, तब विकास की गति तेज हो जाती है।डबल इंजन की सरकार में सबसे ज्यादा परिवर्तन महिलाओं के अंदर आया है।कहा जहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार नही है, वहां विकास नही है।भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र में जिस तरह ऊनी सरकार बनाई है, उसी तरह राज्य में भी अपनी सरकार बनाएगी। पूर्व जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा, संजीव अग्रवाल,मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी, उमेश सिंह, मिथलेश राम, कपिल पासवान मौजूद थे।