11.12.2019
रिपोर्ट- दिपक प्रमाणिक
धनबाद भूली एमपीआई मैदान स्थित लष्मी मार्किट में झाविमो का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन।धनबाद विधानसभा प्रत्याशी सरोज सिंह ने फीता काटकर किया।सरोज सिंह ने कहा कि धनबाद की जनता बुनियादी समस्याओं से लड़ रही है।धनबाद के कोयला खदान से अन्य महानगर रौशन हो रहें हैं। कई उद्योगपतियों के उद्योग चल रहें हैं। मगर यहीं के लोगों की हालत खस्ता है। जनता को अब काफी सजग रहने की जरूरत है। सिंह ने कहा कि सिंचाई व्यवस्था के बिना झारखंड के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। मौके पर युवा मोर्चा जिलासचिव अवधेश यादव आदि मौजूद थे।