10.12.2019
झरिया: विधानसभा चुनाव के दौरान जितने विपक्ष के नेता भाजपा के खिलाफ आम जनता को गुमराह करने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। वह सभी 5 सालों तक कहां छुपे थे। अगर वह 5 सालों तक थोड़ा बहुत भी काम करते हैं तो जनता उन्हें अपने दरवाजे पर जरूर बैठाती।लेकिन सिर्फ चुनाव में नजर आने वाले नेताओं को जनता अपने दरवाजे पर खड़ा भी नहीं होने देती है। भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा कि आम जनता के हर सुख दुख में खड़ी थी और खड़ी रहूंगी। मेरे लिए झरिया की जनता से बड़ा कोई नहीं। उनकी जो भी समस्याएं होंगी उसे पूरा करने के लिए मैं पूरी ताकत झोंक दूंगी। इस दौरान भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने आम जनता से संपर्क किया और डोर टू डोर जाकर महिलाओं से मिली।भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने मंगलवार को वॉटर बोर्ड कॉलोनी, भगतडीह भुइयां बस्ती आदि क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित भी किया। रागिनी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं जल्दी पैसों का निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झरिया विधानसभा की जनता के लिए चुनावी मैदान में आई हूं हर संभव जनता की मदद भी करूंगी। रागिनी सिंह ने झरिया के तेल डिपो स्टेशन रोड मेरे एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से झरिया विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह उपस्थित थी। जहां महिलाओं ने माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। सभा में मुख्य रूप से शंकर मिश्रा, उमेश सिंह, पार्षद शिव कुमार यादव, उमाशंकर भुइयां, अक्षय लाल यादव, दिनेश सिंह, उपेन्द्र सिंह, संतोष शर्मा, बबलू दुबे, राजू सिंह, छोटू सिंह, सेलो पासवान, आशीष तिवारी, आलोक कुमार, रामू प्रसाद नोनीया, संजय महतो, प्रवीन कुमार, सिकन्दर मंडल, प्रमोद पासवान, जितेंद्र राजभर, शिव कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। वही भौंरा टैक्सी स्टैंड में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विक्रमा सिंह , राजकुमार अग्रवाल, अमिलेश सिंह, स्वरूप भट्टाचार्य, रंजय सिंह, शिव कुमार यादव, सुषमा देवी, उमेश यादव, अभिषेक सिंह, स्वरूप सुपरकार, बाटुल जी, पिनटु जी, महिपाल सिंह जी, मनोहर सिंह जी, मनिष सिंह आदि उपस्थित थे।