09.12.2019
रिपोर्ट- वरुण वैद्य/विजय कर्मकार
धनबाद।भारतीय जनता पार्टी के धनबाद प्रत्याशी राज सिन्हा ने किया चुनावी दौरा कर जंसमपर्क।वही उन्होंने कहा कि धनबाद का जिस तेजी से पांच सालों में विकास हुआ है, आज विपक्षी पार्टी कहते है कि विकास नही हुआ है। उनसे जनता सवाल करे कि चुनाव हारने के बाद एक भी बार जनता के बीच आकर कोई समस्या का समाधान किया है।या किसी मुद्दे को लेकर विरोध किया है।विपक्षी चुनाव के वक्त आकर बड़े - बड़े वादे करेंगे लेकिन उन वादों को पूरा नही कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में है और राज्य में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना कर, धनबाद को विकसित शहर बनाने का काम करे। गठबंधन की सरकार टिकाऊ नही है। जिस तरह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पांच साल तक टिक गई, महागठबंध की सरकार टिक नही पाई। पांच सालों में रघुवर की सरकार ने जो काम किया है वो धरातल पर है। वही उन्होंने कहा कि कमल छाप पर बटन दबाकर,भारतीय जनता पार्टी की राज्य में सरकार बनाये।केंदुआ अटवाल 6 नंबर, छठ तलाब, मछली पट्टी, केंदुआ बाजार, हनुमानगढ़ी, न्यू ड्रिप, तूरी पट्टी, भुइयां पट्टी, करकेंद पारसी धौड़ा, सुदामडीह कॉलोनी, गोपाली चक 2 नंबर, वासुदेवपुर।मंडल अध्यक्ष सीपी सिंह, अभिमन्यु कुमार, श्याम गुप्ता, राजेन्द्र पासवान, सचिन पासवान,तमाल राय, सागर रवानी, मेघनाथ वर्मा, सुनील वर्मा, योगेंद्र पासवान, अभिषेक राज राय, धीरज तिवारी, रंजय सिंह, सतीश सिंह, नीतू सिंह, तुलसी तुरी, सुभाष बाउरी।